ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*बी. एल. मीणा ने संभाला उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार का कार्यभार*

By Goapl Gupta · 29 Apr 2026 · 22 views
*बी. एल. मीणा ने संभाला उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार का कार्यभार*

उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर श्री बी. एल. मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान श्री बी. एल. मीणा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की तथा संगठनात्मक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की।
श्री बी. एल. मीणा भारतीय रेलवे लेखा सेवा के वर्ष 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें रेलवे वित्त, प्रशासन एवं प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
अपने उत्कृष्ट सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। हाल ही में वे मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में प्रधान वित्त सलाहकार के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी, पश्चिम रेलवे अहमदाबाद में उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी, रतलाम एवं राजकोट मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक तथा पश्चिम रेलवे मुंबई में विभिन्न वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे परिवार ने उनके पदभार ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube