ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दूधवाखारा - सादुलपुर (30 किलोमीटर) रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के साथ ही चूरू-सादुलपुर (58 किलोमीटर) रेलमार्ग पूरी तरह दोहरीकृत*

By Goapl Gupta · 29 Apr 2026 · 24 views
*दूधवाखारा - सादुलपुर (30 किलोमीटर) रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने के साथ ही चूरू-सादुलपुर (58 किलोमीटर) रेलमार्ग पूरी तरह दोहरीकृत*
*रिकार्ड समय में चूरू-रतनगढ़ और चूरू-सादुलपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य को किया पूरा*

रेल यात्रियों की संख्या तथा व्यस्त मार्गो को ध्यान में रखते हुए रेलवे पर महत्वपूर्ण मार्गो के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे अधिक रेलसेवाओं का संचालन किया जा सके ताकि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा प्राप्त हो, अधिक ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित हो एवं समय की बचत हो। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विलक्षण स्थापत्य के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चूरू-सादुलपुर (58 किलोमीटर) रेलमार्ग के मध्य दोहरीकरण कार्य पूरा किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देशानुसार दूधवाखारा-सादुलपुर (30 किलोमीटर) रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दिनांक 28.04.2026 को इस रेलखड़ को रेल संचालन के लिए अनुमोदित किया गया है। इस दोहरीकरण कार्य के साथ ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और विद्युतीकरण कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए है। इसके साथ ही 58 किलोमीटर लंबे चूरू-सादुलपुर खंड का संपूर्ण दोहरीकरण कार्य, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और विद्युतीकरण कार्य सहित, मात्र 2 वर्ष 3 महीने में पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग के दोहरीकरण से लाइन केपसिटी और मोबिलिटी में वृद्वि होगी एवं परिचालन और अधिक सुगम होगा।

इस दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत पांच स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म तथा 3 सब-वे का भी निर्माण किया गया है। इस रेलमार्ग पर ट्रैक को 130 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता के अनुसार तैयार किया गया है।

चूरू-सादुलपुर (58 किलोमीटर) रेलमार्ग के दोहरीकरण का कार्य 2023-24 में 469 करोड़ रूपए की लागत के साथ स्वीकृत किया गया था जिसे लगभग 2 वर्ष के रिकार्ड समय में पूरा किया गया है।

इसके साथ ही यह उल्लेखनीय है कि चूरू-रतनगढ़ (43 किलोमीटर) रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य को भी 2 वर्ष में ही पूरा किया गया था। इस प्रकार उत्तर पश्चिम रेलवे के 2 महत्वूपर्ण रेलमार्गों के दोहरीकरण का कार्य लगातार 2 वर्षों में पूरा किया गया है।

रतनगढ़ से चूरू होकर सादुलपुर तक रेलमार्ग के दोहरीकृत होने के बाद यह रेलमार्ग, राजस्थान, हरियाणा व अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के साथ तीव्र रेल संचालन वाला महत्वपूर्ण रेल मार्ग बन जाएगा। दोहरीकरण के कार्य से इस क्षेत्र में व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होगे।

*रतनगढ़-चूरू-सादुलपुर दोहरीकरण के लाभः*

ऽ चूरू, रतनगढ़ क्षेत्र का सीकर, बीकानेर, रेवाडी, हिसार व अन्य राज्यों के साथ तीव्र व सुगम सम्पर्क का विस्तार होगा।
ऽ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और रोज़गार के नये अवसर उत्पन्न होंगे।
ऽ रोजगार व अन्य कार्यों के लिये प्रतिदिन आवागमन करने वालांे के लिये तीव्र व सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
ऽ आसपास स्थापित विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
ऽ बीकानेर संभाग में होने वाले जिप्सम/लाइम स्टोन तथा फुड ग्रेन और फर्टिलाइजर के लदान हेतु सुगम रेल परिवहन उपलब्ध होगा।
ऽ धार्मिक स्थल सालासर बालाजी, खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओ की आसान यात्रा के लिये रेल नेटवर्क का विस्तार मिलेगा।
ऽ क्षेत्र में सामाजिक व व्यापारिक सम्बंधों को मजबूती प्राप्त होगी।
ऽ भारतीय सेना में कार्य कर रहे सैनिकों सहित सभी नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ कर यात्रियों को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने तथा क्षेत्र में विकास के लिए निरंतर लक्ष्यानुसार कार्य किए जा रहे हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube