राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र बनाथला में हुआ हट का उद्घाटन
By Goapl Gupta ·
29 Apr 2026 ·
42 views
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र बनाथला में हुआ हट का उद्घाटन
सीकर जिले की स्काउटिंग का राज्य में उच्च स्थान
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ दांता के प्रशिक्षण केंद्र बनाथला में हट का उद्घाटन स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य सेवानिवृत्ति IAS एवं पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार ने अपने कर कमलो से किया डीएलएड प्रशिक्षण शिविर के शिविर संचालक पी डी कुमावत व सचिव रामलाल चौधरी ने बताया कि डीएलएड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रशिक्षण केंद्र बनाथला में चल रहा है प्रशिक्षण केंद्र बनाथला में भामाशाह प्रेमाराम कुमावत की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती लाडा देवी की स्मृति में सुपुत्र भंवरलाल, नाथूलाल, देवेंद्र, गजानंद, स्काउटर श्री हेमराज कुमावत ने एक हट का निर्माण करवाया जिसका उद्घाटन राजस्थान स्काउटिंग के चीफ कमिश्नर श्री निरंजन आर्य सेवानिवृत्त IAS एवं पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सरकार ने आज किया साथ ही स्थानीय संघ सहायक जिला कमिश्नर हनुमान प्रसाद सिंघल के द्वारा ग्रेनाइट चबूतरे का निर्माण करवाने पर भी लोकार्पण किया गया। सभी भामाशाहों का आभार जताते हुई श्री निरंजन आर्य ने कहा स्काउटिंग के विकास कार्यों में भामाशाहों की बहुत बड़ी भूमिका है जो कि विकास की रीड है सीकर जिले की स्काउटिंग का राज्य में उच्च स्थान है । सभी स्काउट गाइड कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर सूरजभान गोगराज लोरा पुत्र सुख राम लोरा, रनीश लौरा, सूर्यपाल रणवा पुत्र बेगम रणवा ने स्काउट हट बनाने की घोषणा की ,साथी हनुमान प्रसाद सिंगल ने अपने द्वारा निर्मित ग्रेनाइट चबूतरे पर टीन शेड लगाने की घोषणा की ।प्रशिक्षण स्थल पर कालूराम धायल ,एडवोकेट नंदलाल धायल के द्वारा वाटर कूलर भेंट करने पर एवं डॉक्टर मोहन सिंह महला के द्वारा आरो भेट करने पर भी उनका सम्मान किया गया ।भामाशाहों के सम्मान में भंवर लाल जी कुमावत ,ठेकेदार नाथू राम कुमावत, श्रीमती गीता देवी व हेमराज कुमावत का साफा, दुपट्टा, मोमेंटो प्रदान करके सम्मान किया गया ,इससे पूर्व ग्राम पंचायत बनाथला के प्रशासक, प्रधान जिला काउंसिल स्काउट गाइड सीकर बाबूलाल गुर्जर , सुरेश कुमार वर्मा प्रशासक मगपूरा का साफा, माला, दुपट्टा ,मोमेंटो प्रदान करके अभिनंदन किया ।साथ ही पूरन सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जयपुर व दामोदर शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त जयपुर का भी स्कार्फ, दुपट्टा ,मोमेंटो से सम्मान किया गया । राजस्थानी संस्कृति से सरोवर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिनकी मुक्त्त कंठ से मेहमानों ने प्रशंसा की ,मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए श्री छीतर मल लौरा ने बताया की 2012-13 में बनाथला में राजस्थान की सबसे बड़ी जिला स्काउट गाइड रैली हुई थी उस समय निरंजन आर्य आए थे 15 वर्ष पूर्व की यादों को ताजा करते हुए उन्होंने इस स्थान के विकास के लिए भामाशाहों से आवाहन किया कि खुले दिल से इस स्थान के विकास में आप आगे बढ़े और स्काउट केंद्र की मदद करें । इस अवसर के ऊपर स्थानीय संघ के सहायक सचिव फूल मोहम्मद ,डॉ मोहन सिंह महला ,तुलसीराम कुमावत ,पीतांबर लोरा, अजय कुमार ,संजय कुमार, भंवरलाल रोहिल , शिव सिंह राणा ,अंकित कुमावत,श्रीमती पूजा महावर सहित सभी ट्रेनर उपस्थित रहे जिला काउंसिल के अध्यक्ष व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी से बाबूलाल गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया सीबीईओ सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण यादव , भीम सिंह प्रधानाचार्य खाचरियावास,उपस्थित रहे।