ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन

By Goapl Gupta · 29 Apr 2026 · 21 views
बीएन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के 8 विद्यार्थियों का जीपेट-2026 में चयन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। बीएन यूनिवर्सिटी के BN कॉलेज ऑफ फार्मेसी (BNCP) एवं बीएन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (BNIPS) के 8 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

डीन डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि खुशी चौधरी ने AIR 406, कुहुक मिश्रा ने AIR 1297, कृतिका राठौर ने AIR 1354, निलाक्षी शर्मा ने AIR 1451, प्रीत ने AIR 1892, मोहित कंसारा ने AIR 2984, तन्मय रांका ने AIR 5539 प्राप्त की। अवधूत जोशी (AIR 1900)ने दूसरी बार यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इस उपलब्धि पर प्रेसिडेंट डॉ. सीएस चौहान, रजिस्ट्रार डॉ. एनएन सिंह राठौड़, प्राचार्य डॉ. पीएस नरुका एवं डॉ. जेएस वाघेला, प्लेसमेंट इंचार्ज और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. केएस राठौड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि जीपेट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिलऑफ इंडिया द्वारा उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में शोध एवं अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube