ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आई.ए.एस. रवि जैन द्वारा “ विश्व श्रमिक दिवस ” पोस्टर का भव्य विमोचन* --

By Goapl Gupta · 28 Apr 2026 · 116 views
*आई.ए.एस. रवि जैन द्वारा “ विश्व श्रमिक दिवस ” पोस्टर का भव्य विमोचन* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। स्थानीय
महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा आयोजित होने वाले “ विश्व श्रमिक दिवस ” सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज गरिमामय वातावरण में आई.ए.एस रवि जैन, सचिव , स्वायत्त शासन विभाग , जयपुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित है। जैन ने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के आयोजन में सार्क इंडिया (SARK INDIA) मोदी ग्रुप की विशेष सहभागिता और सहयोग भी उल्लेखनीय है। संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में (सार्क इंडिया) का निरंतर योगदान सराहनीय रहा है, जिससे कार्यक्रम को और अधिक मजबूती मिली है।
पोस्टर विमोचन के दौरान पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में श्रमिकों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर संस्था की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राठौड़ , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाज सेविका संतोष जैन,साक्षी मीर वाल भी मोजूद रहे।
यह कार्यक्रम ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आमेर रोड, जयपुर में अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक,आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रिम्मू फाउंडेशन जयपुर का विशेष सहयोग रहेगा!
अंत में, जिनेश कुमार जैन ने सभी समाजसेवियों, संगठनों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube