ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की नवगठित कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

By Goapl Gupta · 28 Apr 2026 · 22 views
महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की नवगठित कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन
उदयपुर दिनांक 27 अप्रैल 2026 | महावीर स्वाध्याय मंडल सुंदरवास की साधारण सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ | सभा में आगामी दो वर्ष हेतु नवगठित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति एवं निर्विरोध चयन किया गया। सभा में समाजजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –
🔹 अध्यक्ष – कस्तूरचंद जैन
🔹 उपाध्यक्ष –धनराज ढींग
🔹 महामंत्री – हरि सिंह रांका
🔹 कोषाध्यक्ष – शांतिलाल सोनी
🔹 सहसचिव – जयप्रकाश नंदावत
🔹 सांस्कृतिक मंत्री – जीवन कंठालिया
सभा में चुनाव अधिकारी विजय ओस्तवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराते हुए नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन संगठन की एकता, विश्वास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंडल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने, धर्म, समाज एवं सेवा कार्यों को गति देने तथा सभी को साथ लेकर चलने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उनके सफल कार्यकाल, समर्पण एवं संगठन हित में दिए गए योगदान हेतु अभिनंदन किया गया।
सभा समाप्ति पर पूर्व अध्यक्ष विनोद पोखरना एवं मंत्री अनिल कोठारी ने उपस्थित सभी समाजजनों, वरिष्ठजनों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube