ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रधानमंत्री के नाम जुरहरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

By Goapl Gupta · 27 Apr 2026 · 47 views
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रधानमंत्री के नाम जुरहरा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: गौवंश की रक्षा, सुरक्षा के लिए देशभर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जुरहरा क़स्बे में गौसेवा से जुड़े गौभक्त, सन्त एवं सैंकड़ों की संख्या में क़स्बे के गणमान्य लोग नए रामलीला मैदान में एकत्रित हुए जहां से एक रैली के रूप में गौमाता के जयकारे लगाते हुए जुरहरा तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री के नाम गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए 1960 लोगों के द्वारा हस्ताक्षर किए गए पत्र जुरहरा तहसीलदार मोहनलाल सियोल को सौंपे। तहसीलदार को सौंपे गए पत्रों में बताया गया है कि वर्तमान में पूरे देश मे भारतीय गौवंश की स्थिति बहुत पीड़ादायक व दयनीय है। गौतस्करी, गौवध एवं सड़कों पर आवारा घूमते गौवंश की दुर्दशा देखकर प्रत्येक भारतीय का ह्र्दय विदीर्ण होता है। सम्पूर्ण राष्ट्र को गौवंश के सम्मान, सुरक्षा की अपेक्षा है। गौवंश हिन्दू आस्था के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी भी है। इस दौरान जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीणांचल से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube