सीकर में राजपूत समाज का शक्ति मंथन, युवाओं पर फोकस 23-24 मई के ‘राजनीतिक पुनर्स्थान शिविर’ की तैयारियों पर बनी रणनीति
By Goapl Gupta ·
25 Apr 2026 ·
28 views
सीकर में राजपूत समाज का शक्ति मंथन,
युवाओं पर फोकस 23-24 मई के ‘राजनीतिक पुनर्स्थान शिविर’
की तैयारियों पर बनी रणनीति
सीकर। राजपूत समाज की राजनीतिक भूमिका को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में व्यापक मंथन हुआ। सांवली सर्किल स्थित न्यू राजमहल पैलेस होटल में सहभागी राजपूत परिवार मंच के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सीकर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 23-24 मई को प्रस्तावित “श्री राजपूत : राजनीतिक पुनर्स्थान शिविर” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति तय की गई।
वक्ताओं ने बताया कि श्री सालासर बालाजी धाम स्थित अग्रवाल सेवा सदन एवं आदमपुर सेवा सदन में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय शिविर समाज की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देगा। शिविर के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती देने तथा समसामयिक मुद्दों पर प्रभावी संवाद स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों के अनुसार शिविर में मार्गदर्शन सत्र, विचार-विमर्श और रणनीति निर्माण जैसे कार्यक्रम होंगे, जो समाज को राजनीतिक रूप से अधिक जागरूक और सक्रिय बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। बैठक में पंजीयन प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शिविर संयोजक इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत (नवलगढ़) ने समाज के लोगों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील करते हुए बताया कि प्रतिभागियों को विधानसभा क्षेत्रवार क्रमांक आवंटित किए जाएंगे, जिससे बेहतर समन्वय और संवाद सुनिश्चित हो सके।
बैठक में पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, जेरठी प्रशासक भागीरथ सिंह, पूर्व उप जिला प्रमुख शोभ सिंह अनोखु, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाथावत, राजपूत सभा सीकर अध्यक्ष राम सिंह पिपराली, राजपूत सभा चौमू तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह सिंगोद, उप प्रधान भंवर सिंह उम्मेद सिंह करीरी, प्रभु सिंह सेवद दयाल सिंह राठौड़, गिरवर सिंह झाझड़, गौरीशंकर सिंह दीपपुरा, हेम सिंह धमोरा, जितेंद्र सिंह कुमास, राजवीर सिंह किराड़ोली, भवानी सिंह गोगावास, विजय सिंह गोवर्धनपुरा, जयराम सिंह डाबला, विक्रम सिंह माडोली, जुगराज सिंह जुड़ियासर, बहादुर सिंह सिंहासन, मान सिंह, करण सिंह शेखावत, रणवीर सिंह, जगदीश सिंह, महावीर सिंह पार्वतीसर, उमराव सिंह रानोली बजरंग सिंह नरसिंहपुरा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया।