ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना- वर्ष 2026* *रेल यात्रा के अनुभव साझा कर पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर*

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 23 views
*रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना- वर्ष 2026*
*रेल यात्रा के अनुभव साझा कर पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर*

रेलवे द्वारा रेलकर्मियों सहित आमजन के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना अखिल भारतीय स्तर पर प्रचलित है। इस योजना का उद्देश्य हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना भी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा सभी भारतीय नागरिकों के लिए हिंदी भाषा में रेल यात्रा वृत्तांत योजना-2026 के तहत रेल यात्रा के सम्बंधी अनुभव आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसमें हिंदी में लिखित सर्वोत्तम रेल यात्रा वृत्तांतों के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में निम्नानुसार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान हैः-
प्रथम पुरस्कार (एक) : 10,000/-रू
द्वितीय पुरस्कार (एक) : 8,000/- रू
तृतीय पुरस्कार (एक) : 6,000/- रू
प्रेरणा पुरस्कार (पांच) : 4,000/- रू (प्रत्येक)

यात्रा वृत्तांत हिंदी भाषा और मौलिक होना चाहिए तथा न्यूनतम 3000 शब्दों एवं अधिकतम 3500 शब्दों तक होना चाहिए। जिसे डबल स्पेस में टाइप किया हुआ, चारो तरफ कम से कम एक इंच का हाशिया छोड़ा हुआ हो और पृष्ठ संख्या अंकित हो। शब्दों की कुल संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें।

इस योजना में भाग लेने वाले इच्छुक केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यरत् कर्मियों को इस आशय का घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनके विरूद्व कोई अनुशासनात्मक मामला लम्बित नहीं है। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा पत्र में यह भी उल्लेख करना होगा कि संबंधित रेल यात्रा वृत्तांत मेरी मौलिक रचना है, इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है।

प्रतियोगी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31.07.2026 तक *सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण ), कमरा नं. 316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002* पर भिजवा सकते है।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube