ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रूबी यादव राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन उज्जैन उपाध्यक्ष

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 19 views
रूबी यादव राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन उज्जैन उपाध्यक्ष

उज्जैन शहर के लिए गौरव का विषय है कि ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं श्रीमती रूबी यादव जी को राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का उज्जैन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संस्था की बैठक में अध्यक्ष रीना खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया पालीवाल जी और अन्य सर्वसम्मति से लिया गया। डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि रूबी यादव जी के उत्कृष्ट कार्यों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया की हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजया जी इंदौर मे संस्कार ब्यूटी पार्लर और अकेडमी की ऑनर के आर्थक प्रयास और मेहनत से और उनकी प्रेरणा से ये संवभ हुआ है
श्रीमती रूबी यादव ग्लोबल आयुर्वेदा स्किन केयर सेंटर 211 साई बाग कालोनी उज्जैन मे संचालन कर रही है उन्होंने संघर्ष और मेहनत के बल पर आज ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। शादी के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करते हुए इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सफलता प्राप्त की।
रूबी यादव जी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल खुद आगे बढ़ना नहीं, बल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2018 में उज्जैन में अपनी एकेडमी की शुरुआत की थी। आज उनकी एकेडमी से कई विद्यार्थी प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं।
उनकी एकेडमी की खास बात यह है कि यहां जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि हर प्रतिभाशाली युवा को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
रूबी यादव जी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ और अपनी गुरु माँ विजया जी और अपने पती धीरज सिंह यादव जी को देती हैं। उनका कहना है कि माँ के और गुरु के सहयोग और परिवार के समर्थन ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी।
आज रूबी यादव न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक सफल एंकर और एक थेरपिस्ट भी है इन्होने अपने थेरपी से कई मरीज का सफल इलाज किया है समाज में महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बन चुकी हैं।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube