ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कल सीता नवमी पर “आओ मंदिर चलें” भक्ति आंदोलन की 200वीं भव्य सामूहिक आरती

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 11 views
कल सीता नवमी पर “आओ मंदिर चलें” भक्ति आंदोलन की 200वीं भव्य सामूहिक आरती

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। कल शनिवार, सीता नवमी एवं माँ जानकी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर “आओ मंदिर चलें” भक्ति आंदोलन के अंतर्गत विगत 4 वर्षों से निरंतर चल रही सामूहिक हनुमान चालीसा, राम स्तुति एवं आरती के क्रम में 200वीं भव्य आरती का आयोजन श्री वानेश्वर हनुमान मंदिर, गणपति विहार, पानेरियों की मादड़ी में सायं 7.30से 8.30 बजे संपन्न होगा।

यह केवल एक आरती नहीं, बल्कि सनातन चेतना, सामाजिक समरसता एवं भक्ति जागरण का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। इसी श्री वानेश्वर हनुमान मंदिर से 4 वर्ष पूर्व “आओ मंदिर चलें” भक्ति आंदोलन की प्रथम आरती प्रारंभ हुई थी। तभी से प्रत्येक 100वीं आरती पूर्ण होने पर इसी पावन स्थल पर पुनः नव संकल्प लेकर आगामी 100 आरतियों का क्रम प्रारंभ करने की परंपरा स्थापित हुई है।

इस विशेष अवसर पर “आओ मंदिर चलें” अभियान से जुड़े सभी भक्तगण, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी सामूहिक भजन संध्या, हनुमान चालीसा, राम स्तुति एवं महाआरती में सहभागिता करेंगे। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने घर से एक दीपक माँ जानकी को समर्पित करने हेतु साथ लेकर आएं तथा मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर माँ जानकी जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाएं।

कार्यक्रम के अंतर्गत “आओ मंदिर चलें” टोली द्वारा 200 सनातनी टेंपो चालक बंधुओं को उनकी एवं उनकी सवारी की मंगलकामना हेतु मंगलपताका स्वरूप बालाजी की चित्रयुक्त भगवा ध्वज भेंट किए जाएंगे, जिससे सनातन चेतना और श्रद्धा का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं अभियान से जुड़ी नन्ही बालिकाओं द्वारा उद्घोष एवं संकल्प मंत्र के माध्यम से सभी भक्तों को राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का भाव कराया जाएगा।

श्री वानेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु ठंडाई एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

“आओ मंदिर चलें” न्यास ने समस्त सनातन प्रेमी नागरिकों, भक्तों एवं परिवारों से सपरिवार पधारकर इस ऐतिहासिक 200वीं आरती के पुण्य अवसर का सहभागी बनने का आग्रह किया है। यह जानकारी आओ मंदिर चले के मिडिया प्रमुख अरुण सिंह राठौड़ ने दी।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube