ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन

By Goapl Gupta · 22 Apr 2026 · 25 views
पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन
श्रीमती चंदा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला मे राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड्स के नेतृत्व मैं 22अप्रेल को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें स्काउट ट्रूप व गाइड कंपनी के सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया! इको क्लब सदस्यों ने पेंटिंग, मटका पेंटिंग,परिंडा बांधो प्रतियोगिता पोस्टर,पेंटिंग, निबंध लेखन, भाषण आदि आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई! प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने स्काउट व गाइड्स को उचित इनाम दी गई! स्काउटर किशोर कुमार सैनी खुद भी स्काउट यूनिफार्म मे रहकर बेज़ुबान परिंदो के लिए पानी हेतु परिंढो का निर्माण कर पानी की व्यवस्था की तथा समस्त इको क्लब सदस्य सम्पूर्ण ग्रीष्मकाल मे पानी व चुग्गा की व्यवस्था करेंगे!पुरस्कृत शिक्षक बसंती लाल सैनी ने उक्त अवसर पर बताया कि वर्तमान समय मे बढ़ते प्रदुषण से पृथ्वी को बचाने के उपाय करना होगा!पृथ्वी बची तो ही हमारा बचाना संभव है अन्यथा सब कुछ बेकार है! यदि ऐसे ही पेड़ कटते रहे व प्रदुषण होता रहा तो वो दिन दूर नहीं है कि स्वान्स के भी लाले पड़ जायेगे जैसा की कोरोना काल मे ऑक्सीजन के लिए मारे मारे फिरना पड़ा था! उक्त अवसर पर राजेंद्र गुर्जर, प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी,कैलाश चंद्र पालीवाल, पूजा यादव, सुनीता वर्मा, राम प्रकाश कटारिया ने भी पृथ्वी दिवस पर अपने अपने सम्बोधन विचार प्रकट कर छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया! कार्यक्रम के अंत मे किशोर कुमार सैनी ने पृथ्वी बचाओ जीवन बचावो की शपथ दिलवाई!

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube