ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचाएं - सुल्तान सिंह मील*

By Goapl Gupta · 22 Apr 2026 · 19 views
*अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को बचाएं - सुल्तान सिंह मील*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय कोलीड़ा व स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान की ओर से आज पृथ्वी दिवस मनाया गया। आदर्श विद्या निकेतन की स्काउट मास्टर व सहायक सचिव स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के अलिताब धोबी ने बताया कि आज विद्यालय के स्काउट, गाइड ,कब, बुलबुल के द्वारा पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों को पृथ्वी बचाने की शपथ दिलवाई गई। स्काउट गाइड ने सूखे नारियलों से घोसला बनाकर विभिन्न स्थानों पर लगाए। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता करवा कर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। विभिन्न वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की बात कही और विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके बाद पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसको प्रधानाचार्य सुल्तान सिंह मील व गांव के प्रबुद्ध जनों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए स्वामी विवेकानंद स्कूल पहुंचकर वापस विद्यालय पहुंची और गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर मनफूल सिंह, शिवपाल सिंह ,संदीप कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार डमोलिया, वसंत कुमार शर्मा ,रियाज अली, राजेंद्र कुमार ,अरविंद कुमार सौरभ जांगिड़ ,सीता मील ,प्रियंका मील ,अंशु ,सरला, प्रियंका जाखड़ संगीता जांगिड़, भंवर कंवर, निशा व विद्यालय का समस्त स्टाफ व स्काउट गाइड, कब ,बुलबुल व विद्यालयों के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube