ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए परिंडे *पक्षियों के लिए पानी की महत्ती आवश्यकता- शर्मा*

By Goapl Gupta · 22 Apr 2026 · 19 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए परिंडे *पक्षियों के लिए पानी की महत्ती आवश्यकता- शर्मा*
परिंडे लगाकर करें संधारण- न्योला झुंझुनू ,22अप्रैल, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू एवं श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुन्झनू के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा (जिला मुख्य आयुक्त स्काउट) एवं सुरेन्द्र कुमार न्योला प्राचार्य श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुन्झनू के आतिथ्य में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि मोरारका राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग, भूगोल विभाग, भारत स्काउट गाइड, इको क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मंजू चौधरी के नेतृत्व में महाविद्यालय में पृथ्वी संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसको अतिथियों द्वारा देखकर सराहना की गई।
इस दौरान महाविद्यालय परिसर में परिंडे लगाकर जिले भर में परिंडा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने स्काउट गाइड संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को इस मुहिम में जोड़ने पर उच्च शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड का आभार जताया।
इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य सुरेंद्र न्योला ने कहा कि चिलचिलाती धूप में पक्षियों के लिए परिंडे लगाना महती आवश्यकता है और उनकी सार संभल समय-समय पर की जानी बहुत जरूरी है। हमें पृथ्वी संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
इस दौरान महाविद्यालय विद्यार्थियों द्वारा सीड बॉल बनाकर बरसात में इसके द्वारा पौधारोपण का प्रण लिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर संगीता, प्रोफेसर मानसिंह, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रोफेसर पुरुषोत्तम एवं स्काउट गाइड संगठन से जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश डिग्रवाल, राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रामदेव सिंह गढ़वाल, सहायक सचिव माननगर विजय गर्वा, रेंजर मनीषा, अमरचंद, सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
*पौधे लगा कर दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश*
इस अवसर पर वनस्पति शास्त्र विभाग की प्रोफेसर मंजू चौधरी के नेतृत्व में अतिथियों ने बोटैनिकल गार्डन में पौधारोपण कर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया।
🙏 महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube