ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

निवारू रोड स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन

By Goapl Gupta · 22 Apr 2026 · 30 views
निवारू रोड स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन
निवारू रोड स्थित जे.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल (CBSE से संबद्ध) में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से पौधे, बर्ड फीडर (पक्षियों के दाना पात्र) एवं पक्षियों के लिए पानी के बर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे और पक्षियों के लिए आवश्यक सामग्री लाई। विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया, जिससे वातावरण हरियाली से भर गया। साथ ही विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परिसर में बर्ड फीडर और पानी के बर्तन भी लगाए गए, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार मंजू शर्मा, विद्यालय के निदेशक भारत शर्मा, प्रधानाचार्या भाव्या शर्मा एवं समस्त स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
यह कार्यक्रम सफल रहा और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube