ईमानदारी की मिसाल बने स्काउट मास्टर, ट्रेन में मिला ₹20,000 का मोबाइल लौटाया
By Goapl Gupta ·
21 Apr 2026 ·
74 views
ईमानदारी की मिसाल बने स्काउट मास्टर, ट्रेन में मिला ₹20,000 का मोबाइल लौटाया
राजस्थान राज्य भारत
स्काउट गाइड आंदोलन के आदर्शों को जीवंत करते हुए स्काउट मास्टर श्री मनीष कुमावत टैगोर पब्लिक स्कूल थोई ने ईमानदारी की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की। मनीष कुमावत को ट्रेन यात्रा के दौरान लगभग ₹20,000 मूल्य का एक मोबाइल फोन मिला।
मोबाइल मिलने के बाद मनीष कुमावत ने बिना देर किए उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास किया। मोबाइल में उपलब्ध संपर्क नंबरों के माध्यम से उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया और सुरक्षित रूप से मोबाइल वापस लौटाया।
मोबाइल मिलने पर उसके मालिक रजत यादव निवासी आगरा ने स्काउट मास्टर श्री मनीष कुमावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
स्काउट मास्टर श्री मनीष कुमावत ने बताया कि स्काउट-गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, ईमानदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि किसी की खोई हुई वस्तु लौटाना हमारा कर्तव्य है।
सीकर सीओ स्काउट श्री बसंत कुमार लाटा व स्काउट-गाइड सदस्यों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।