ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रकाशित ‘‘रेल स्वास्थ्य सार ई‑पत्रिका‘‘ के प्रथम संस्करण का विमोचन* *श्री अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया विमोचन*

By Goapl Gupta · 20 Apr 2026 · 22 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रकाशित ‘‘रेल स्वास्थ्य सार ई‑पत्रिका‘‘ के प्रथम संस्करण का विमोचन*
*श्री अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया विमोचन*

उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे के सेवारत कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को विभिन्न चिकित्सा योजनाओं, रोगों की रोकथाम, उपचार के नवीनतम तरीकों तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझावों की जानकारी सरल और सुलभ भाषा में प्रदान करने हेतु दिनांक 20.04.2026 को प्रधान कार्यालय में “रेल स्वास्थ्य सार” ई-पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन महाप्रबंधक श्री अमिताभ के द्वारा किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने बताया कि यह ई-पत्रिका उत्तर पश्चिम रेलवे में स्वास्थ्य संबंधी संवाद को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है. जो हमारे रेल परिवार तक समयानुसार चिकित्सकीय जानकारी पहुँचाने के साथ-साथ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की सटीक जानकारी भी प्रदान करेगी।

“रेल स्वास्थ्य सार” ई-पत्रिका रेलवे में सेवारत कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य जागरूकता और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के प्रसार की दिशा में दिशा में एक अभिनव प्रयास है। जिसका उद्देश्य सेवारत कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अद्यतन और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस ई-पत्रिका का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ साथ विभिन्न रोगों की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा लेख प्रकाशित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, पत्रिका में रेलवे अस्पतालों में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, जटिल शल्यक्रियाओं तथा विशेष उपचार सेवाओं का विस्तृत विवरण भी दिया जाएगा।

इस अवसर पर “रेल स्वास्थ्य सार” ई-पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. राम मटोरिया ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पत्रिका भारतीय रेल परिवार के स्वास्थ्य, जागरूकता और उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होने बताया कि “रेल स्वास्थ्य सार” ई-पत्रिका “कागज़ बचाओ, पेड़ बचाओ, धरती बचाओ” के संदेश की दिशा में रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ई‑पत्रिका‘‘ के विमोचन कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक श्री अशोक महेश्वरी, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्री शिवेंद्र मोहन, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. के. कृष्ण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल और अत्यंत उपयोगी बताया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube