ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

परशुराम जयंती आयोजित की गई

By Goapl Gupta · 20 Apr 2026 · 44 views
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 को परशुराम जयंती आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी पौराणिक महाकाव्यों एवं हिंदी भाषा से संबंधित थी, कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य सरोज गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन स्नातकोत्तर हिंदी के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र राजेश कुमार मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 6 टीमों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की विजेता टीम सूजान की मंडली तथा उपविजेता टीम आशा की ज्योति रही। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में विद्यार्थी अमित वर्मा, सहीराम गुर्जर व निकिता सैनी रही। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी डॉ. सुमैया व डॉ. धर्मवीर कुमावत रहे। सहायक आचार्य किरण यादव,ज्योति शर्मा,रीतू शर्मा व अन्य सभी स्टाफ साथियों का योगदान सराहनीय रहा, विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube