ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

एस्पायर लीडर्स प्रोग्राम 2026 के तहत ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन-

By Goapl Gupta · 16 Apr 2026 · 123 views
एस्पायर लीडर्स प्रोग्राम
2026 के तहत ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन-

आज राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर जयपुर में एस्पायर लीडरशिप प्रोग्राम 2026 के तहत ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन करियर काउंसलिंग एवं एस्किल डेवलपमेंट सैल के तहत किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अलका त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान युग जटिल प्रतिस्पर्धा का है ,इसमें हमें कॉलेज की परम्परागत डिग्री के साथ साथ रोजगारोन्मुखी इस्किल डेवलपमेंट के कोर्स भी शामिल करने चाहिए ताकि हम भविष्य की ज़रूरतों के अनुसार अपने आप में परिवर्तन कर सकें ।कैरियर काउंसलिंग एवं एस्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रभारी पंकज कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम येल एलएसई एवं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स द्वारा डिज़ाइन किया गया है। जिसमें छात्राओं को 09 सप्ताह 100प्रतिशत निशुल्क ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी ।जिसके माध्यम से वे प्रभावी नेतृत्व क्षमता बेहतर कम्युनिकेशन आदि गुणों का विकास कर सकेंगी।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के संचालक एस्पायर इंडिया फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर राजवीर योगी ने छात्राओं को विस्तार से एएलपी कार्यक्रम की जानकारी दी ।
इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube