ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

By Goapl Gupta · 16 Apr 2026 · 63 views
कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: गुरुवार को कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने जुरहरा में ग्राम पंचायत जुरहरा के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करते जुरहरा सीएचसी का निरीक्षण किया। गुरुवार दोपहर एक बजे जुरहरा पहुंची विधायक का जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू व क़स्बे के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र व नेमीश्वर धाम जैन मंदिर के लिए बनाई गई सड़क सहित जुरहरा क़स्बे में करीब एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद विधायक नौक्षम चौधरी का क़स्बे के नए रामलीला मैंदान में ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मण साहू व उनके पिता हुकमचंद साहू के द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रागिनी गायक सुरेन्द्र बेनीवाल व उनकी टीम के द्वारा इतिहास की घटनाओं पर आधारित कई रागनी प्रस्तुत की गईं जिनको उपस्थित लोगों के द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज व क्षेत्र की सेवा की लिए हमेशा तैयार व तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बजट में जुरहरा कस्बे के लिए बस स्टैंड स्वीकृत हुआ था लेकिन कस्बे के लोगों ने सहयोग नहीं किया व बस स्टैंड को जगह उपलब्ध नहीं कराई।
उन्होंने कहा कि उनकी क्षेत्र में प्राथमिकता श्मशान भूमि, कब्रिस्तान भूमि की चारदीवारी, टीन शैड, डीप बोर, हैण्डपम्प व मौजूदा कच्चे रास्तों को बनवाना है। इसके अलावा जुरहरा में रामलीला मैदान में मंच निर्माण, स्ट्रीट लाईट, पुस्तकालय एवं आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विकास के अन्य कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। क्षेत्र के विकास के लिए आपसी समन्वय बनाकर रखें। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं व्यक्तिगत मतभेद हो सकते है लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए आपसी समन्वय बनाकर रखें। ये बात विधायक ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर कही। इस दौरान कस्बे के लोगों ने सीएचसी की बिगड़े हालात, वाल्मीकि समाज के लिए धर्मशाला निर्माण, रावण कालोनी में जलभराव सहित कई स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। सम्मान कार्यक्रम का संचालन जुरहरा मण्डल अध्यक्ष नारायणदत्त शर्मा किरावता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने जुरहरा सीएचसी का निरीक्षण किया। मौके पर एक चिकित्सक मिला जिससे विधायक ने जानकारी ली। ओपीडी, दवा स्टोर, दवा वितरण विंडो, सीएचसी परिसर में जमा गन्दे पानी व सीएचसी में सफाई व्यवस्था को देख विधायक असंतुष्ट दिखीं। विधायक ने मौके पर ही विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन पर अवगत करा सीएचसी की विजिट कर हालात सुधरवाने को कहा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधायक को बताया कि ओपीडी समय तक एक चिकित्सक मौजूद रहता है। रात्रि के समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहता है। सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी है मात्र दो चिकित्सक हैं जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य, पाई सरपंच मस्तू गुर्जर, महेन्द्र जैन, गजेन्द्र जाट जुरहरा, डॉ सोहनलाल शर्मा, डॉ महेश शर्मा, अजय शर्मा, रामेश्वर कलावटा, जमशेद थलचाना, राकेश जैन, जयंती प्रसाद जैन, साधू सिंह सहसन, बलदेव सहसन, पंचायत समिति सदस्य महेश दीवान जुरहरा, श्रीचंद शर्मा पाई डायरेक्टर, नेतराम चंदन, प्रदीप जैन, जुरहरी सरपंच मनीष, गौसेवा समिति जुरहरा से सुरेंद्र जंगम, रामोतार साहू, अनिल साहू, रामलीला कमेटी से प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद खंडेलवाल पेप्सी वाले, पप्पू पंडित जी, भगवानदास पाराशर, गोरधन पण्डित जी सहित काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व क़स्बे के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक नौक्षम चौधरी का इसके अलावा प्रमोद खण्डेलवाल पेप्सी वाले व गजराज आर्य पूर्व मन्डल अध्यक्ष जुरहरा ने अपने-अपने निवास पर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube