ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रुदावल पुलिस ने 10000 का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार घर में घुसकर जेवरात चोरी और धमकी देने के आरोप में लंबे समय से था फरार

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 28 views
रुदावल पुलिस ने 10000 का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार घर में घुसकर जेवरात चोरी और धमकी देने के आरोप में लंबे समय से था फरार

संजय चौहान रुदाबल। भरतपुर

रुदावल पुलिस ने सिंघाड़ा गांव में घर में घुसकर जेवरात चोरी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर सिंघाड़ा गांव में एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप है। जब पीड़ित की बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सिर पर चाकू से वार कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिसिंह कुमावत और वृत्ताधिकारी रूपवास नीरज भारद्वाज के सुपरविजन में थानाधिकारी रुदावल नरेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरंजन पुत्र सुबेदार के रूप में हुई है, जो धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के दोलतिया का अड्डा, मजरा सूबेपूरा का निवासी है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक मुरारीलाल, हेड कांस्टेबल छोटूसिंह और चालक कांस्टेबल छत्रपाल सिंह शामिल रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube