ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, हजारों की संख्या में श्रावक- श्राविकाएं सामूहिक रूप से करेंगे जाप

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 11 views
विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, हजारों की संख्या में श्रावक- श्राविकाएं सामूहिक रूप से करेंगे जाप

- आयोजन सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउण्ड पर

उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले एक विश्व, एक महामंत्र और शान्ति के लिए संगठित सर्व समाज की परिकल्पना लिए नवकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन पूरे विश्व में एक साथ, एक दिन, एक समय पर आयोजित किया जा रहा है।
जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को प्रात: 8.01 बजे से 9.36 बजे तक यह आयोजन पुरे विश्व के 108 देशों में, 100 मेगा इवेंट्स और 6000 देरासर, उपाश्रय, स्थानकों से विश्व नवकार महामंत्र दिवस हेतु लाखों लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा जहाँ एक समय पर इतनी संख्या में सर्व समाज जन और देशवासियों के द्वारा किए जाने वाले जाप से पूरा आभामंडल नवकारमय होगा।
मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि उदयपुर में भव्य और विशाल रूप में प्रात: 8.01 बजे से 9.01 बजे तक नवकार महामंत्र जाप के कार्यक्रम का आयोजन सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउण्ड पर किया जाएगा जिसमें उदयपुर शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजजन इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फ़त्तावत ने बताया कि इस भव्य आयोजन के पोस्टर का शहर विधायक तारांचद जैन, विमोचन जीतो एपेक्स सचिव महावीर चपलोत, जीतो उदयपुर चेयरमैन यशवंत आंचलिया, एडवाईजर राजकुमार फत्तावत, नरेंद्र सिंघवी, वाइस चेयरमैन श्याम नागोरी, सचिव सुधीर चित्तौड़ा, पूर्व चेयरमैन विनोद फान्दोत, लेडीज विंग सचिव ऋतु मारू ने किया। तथा उन्होनें इस आयोजन को आत्म कल्याण और विश्व शान्ति के लिये उत्तम आयोजन बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube