ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राम नवमी – हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा भव्य कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण*

By Goapl Gupta · 28 Mar 2026 · 25 views
*उदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राम नवमी – हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा भव्य कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण*

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर द्वारा भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस का भव्य उत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विराजित श्री श्री गौर-निताई भगवान का सुंदर पुष्पों एवं आकर्षक पुष्प-सज्जा से अलंकरण किया गया।

भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान के रूप में जाना जाता है। वे आदर्श पुरुष हैं, जिन्होंने अपने जीवन के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को धर्म, कर्तव्य, सत्य और आदर्श आचरण का मार्ग दिखाया। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग दो से तीन घंटे तक भव्य राम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान के 108 दिव्य नामों का संकीर्तन मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि के साथ किया गया। इस कीर्तन में उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी भक्तगण भगवान के पवित्र नामों का कीर्तन करते हुए नृत्य और भक्ति में भावविभोर हो गए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक आनंद से भर गया।

उत्सव के अंत में उपस्थित सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक उत्सवों का उद्देश्य भगवान के पवित्र नामों के संकीर्तन के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस भव्य राम नवमी उत्सव ने उदयपुर के भक्तों के हृदय में भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का संचार किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube