ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या का हुआ पोस्टर विमोचन*

By Goapl Gupta · 19 Mar 2026 · 40 views
*गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या का हुआ पोस्टर विमोचन* -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर! गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट, इंदिरा गांधी नगर, जयपुर द्वारा ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में
“नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या”का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन शनिवार, 21 मार्च , 2026 को रिद्धि-सिद्धि गार्डन सेक्टर-3, इंदिरा गांधी नगर,जगतपुरा, जयपुर में किया जा रहा है।
ट्रस्ट संरक्षक अखिल शुक्ला, अध्यक्ष हिंदी प्रचार प्रसार संस्था, ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज , श्री गंगोत्री गणेश मंदिर, जामडोली को निमंत्रण दिया गया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रार्थना की गई। कवि एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष द्वारा स्वरचित गणेश स्तुति का पठन किया गया।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डा.अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी स्थानीय पार्षद छोटू राम मीणा द्वारा किया गया, पार्षद महोदय द्वारा कार्यक्रम हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।ट्रस्ट सदस्य ब्रजेश सोनी कपिल पचौरी, मनीष शर्मा, अमित मिश्रा, दीपक कराडिया, पुनीत जैन उपस्थित रहे।

More News

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
निवारू रोड, झोटवाड़ा स्थित जागृति विद्या मंदिर स्कूल, उद्योग नगर में आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर अन्नपूर्णा नारी संगठन द्वारा एक विशेष संकल्प समारोह का आयोजन
रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर पर्यावरण दिवस मनाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में शरबत कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में NSS के तहत मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्वयंसेवकों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प*
एयू बैंक नीमकाथाना में पर्यावरण विश्वपर्यावरण दिवस का उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube