ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन प्रदर्शन के लिए सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी*

By Gopal Gupta · 23 Dec 2025 · 34 views
*अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन प्रदर्शन के लिए सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी*

श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा 5 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न जोनल रेलवे को उत्कृष्टतर शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। ममारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों भी प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी।

श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा दिनांक 05.01.2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और सम्पूर्ण कार्यकुशलता के लिए गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड (पश्चिम मध्य रेलवे के साथ संयुक्त रूप से) एवं एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रेलकर्मियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर श्री अमिताभ, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे के कुशल मार्ग निर्देशन में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के कार्यनिष्पादन की विभिन्न स्तरों पर सराहना की गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को अनुरक्षण कार्यों को सुदृढ करने में अहम कार्य करने हेतु वैगन मेंटेनेंस शील्ड तथा सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड पश्चिम मध्य रेलवे के साथ संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सम्पर्ण कार्यकुशलता के लिए प्रदान की जाने वाली गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड उत्तर पश्चिम रेलवे को दूसरी बार मिल रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2024 के 69वें केन्द्रीय समारोह में विस्तृत स्वास्थ्य शील्ड से सम्मानित किया गया था।

More News

नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे निर्माण दुकान मकान का चोडा रास्ता पर
नगर निगम की विना परमिशन के हो रहा हे अवैध निर्माण
नाहरगढ़ रोड पर नगर निगम की विना परमिशन के निर्माण
प्लास्टिक मुक्त उदयपुर में निगम की एक ओर बड़ी कार्यवाही। 15 क्विंटल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग जब्त। पहली बार आमजन की शिकायत पर हुई कार्रवाई। लगातार होगी आकस्मिक कार्यवाही।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का बड़ा फैसला—मासिक पेंशन राशि को 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए किया—बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी--
गणेश्वर स्थित गंगा गालव(र्गमजल) कुंड में सूटकेस ब्लास्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया**
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube