आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास उद्घोषणा समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन* --
By Goapl Gupta ·
15 Jun 2026 ·
10 views
*आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास उद्घोषणा समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर।श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शिव वाटिका, मांग्यावास, मानसरोवर में 17 जून से आयोजित होने वाले आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ के भव्य मंगल प्रवेश एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के पोस्टर का आज श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। समिति के अध्यक्ष पी सी जैन सोगानी ने बताया कि आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी मुनिराज की परम प्रभावक शिष्या, सम्यक्त्व-वर्धिनी, भक्तामर साधिका एवं जिनधर्म प्रभाविका आर्यिकारत्न 105 अर्हंश्री माताजी ससंघ का 17 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा।
मंगल प्रवेश के उपरांत पाद प्रक्षालन, मंगलाचरण, चित्र अनावरण एवं मंगल प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 19 जून को श्रुत पंचमी महोत्सव, 20 जून को भक्तामर विधान एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 21 जून को चोपड़ा पैराडाइज गार्डन, मांग्यावास में चातुर्मास उद्घोषणा समारोह का भव्य आयोजन संपन्न होगा।
मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार जैन ने बताया की
पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों की सफलता हेतु अपने सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया। समिति ने समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।