ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की महाशिवरात्रि पर्व पर चारों प्रहर की विशेष पूजा

By Goapl Gupta · 13 Feb 2026 · 11 views
मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की महाशिवरात्रि पर्व पर चारों प्रहर की विशेष पूजा


उदयपुर। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा बताया कि फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी तदनुसार 15 फरवरी 2026 रविवार को कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगनाथ जी में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10.00 बजे से मनाया जाएगा। (15/2/2026 को त्रिकाल पूजा सामान्य दिनों की तरह होती है।)
महाशिवरात्रि की विशेष पूजा फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी की रात्रि 10.00 बजे से आरम्भ होती है जो चार प्रहर तक निरन्तर चलती रहती है और दूसरे दिन दिनांक 16.2.2026 प्रातः 11.30 से 12.00 बजे के बीच पूर्ण होती है। चारों प्रहर की पूजा में विशेष श्रृंगार, किया जाता है। विशेष पंचामृत धारण होता है।
पंचामृत: महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रूद्रीपाठ होते हैं। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो प्रत्येक दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत धारण श्री एकलिंगनाथ के होता है। इस प्रकार कुल 46( किलो की मात्रा में पंचामृत की सामग्री एक प्रहर मंे चढ़ाई जाती है एवं 52 रूद्राभिषेक होते हैं।
महाशिवरात्रि पर पैलेस बैण्ड सेवामें चारों प्रहर बजता रहता है। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में दर्शन रविवार 15.2.2026 रात्रि 10.00 बजे से दूसरे दिन 16.2.2026 सोमवार अपरान्ह तक निरन्तर खुले रहेंगे, क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निरन्तर चलती रहेगी है। दर्शनार्थी सोमवार दिनांक 16.02.2026 सुबह 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शन लाभ ले सकेंगे, इसके बाद नियमित त्रिकाल पूजा आरम्भ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन पुनः सोमवार दिनांक 16.2.2026 रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगें।
विशेष अपील: ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे रविवार 15.02.2026 सुबह की बजाय 15.2.2026 बुधवार रात्रि 10.00 बजे से सोमवार 16.02.2026 दोपहर तक महाशिवरात्रि के दर्शनों का लाभ लेवें।
फाग उत्सव

More News

फाग महोत्सव कल 20 फरवरी 2026 को
पशुपालन विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित —विभाग में भ्रष्टाचार कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्य मंत्री राहत में अन्याय -
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन
उदयपुर में जीवन विद्या शिविर, स्वयं को समझने का मिलेगा अवसर 21 फरवरी को श्रमजीवी महाविद्यालय, टाउन हॉल में परिचय वार्ता
लोहार बनी ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन सामाजिक न्याय सेल की महिला जिला अध्यक्ष*
भारत में एक देश एक कानून व्यवस्था लागू करके सामान्य वर्ग की जाति वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बारे अपील* -
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube