ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

करतारपुरा में स्थित रेलवे की लॉन्ड्री से परेशान स्थानीय लोग जयपुर सांसद से मिले*

By Goapl Gupta · 23 Apr 2026 · 18 views
*करतारपुरा में स्थित रेलवे की लॉन्ड्री से परेशान स्थानीय लोग जयपुर सांसद से मिले*

*स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को लॉन्ड्री के प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए आग्रह किया*

*स्थानीय निवासियों की समस्या के समाधान के लिए रेलवे अधिकारियों से मीटिंग की जाएगी - सांसद मंजू शर्मा*

जयपुर, 23 अप्रैल 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर के करतारपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे व सरकारी स्कूल के सामने रिहायशी कॉलोनी में बूट लॉन्ड्री की फैक्ट्रियो से परेशान स्थानीय निवासियों ने जयपुर से लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा से मुलाकात कर उपरोक्त समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया।

परेशान स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि रेलवे की इस लॉन्ड्री से स्थानीय जनता विशेषकर वृद्धों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं श्वास संबंधी काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। रिहायशी इलाके में रेलवे की जमीन पर बगैर भू-रूपान्तरण कराये उक्त लॉन्ड्री की फैक्ट्रियां रिहायशी इलाके में होने पर भी नियमविरुद्ध प्रतिदिन निरन्तर 24 घंटे चलती हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल ने भी जनवरी में लॉन्ड्री का निरीक्षण किया और अनेक गंभीर खामियां पाई जिसपर रेलवे को नोटिस भी जारी किया हुआ है। प्रदूषण मंडल से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं यहां लगे हुए बॉयलर पर नियमानुसार ईटीपी का प्रावधान भी नहीं है। फैक्ट्री का प्रदूषित एवं केमिकल मिला हुआ वेस्ट जल भी द्रव्यवती की सहायक करतारपुरा नाले में छोड़ा जाता है जो आगे जाकर द्रव्यवती नदी में मिलता है। इसकी चिमनी से आसपास की कॉलोनियों में रोजाना काफी जहरीला धुआं, मशीनों से रसायनयुक्त पानी और वायु व ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इससे स्थानीय निवासी अत्यधिक परेशान है।

इस बूट लॉन्ड्री के बिल्कुल सामने महज 15 मीटर की दूरी पर ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करतारपुरा स्थित है जिसमें पढ़ने वाले बच्चे रोजाना प्रदूषित वायु एवं फैक्ट्री के शोर से काफी परेशान हैं एवं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उपरोक्त समस्याओं से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने श्री डीडी सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री सतीश कुमार, श्री प्रकाश गुप्ता एवं श्री गोविंद चौधरी के नेतृत्व में जयपुर की लोकसभा सांसद श्रीमती मंजू शर्मा को ज्ञापन देकर रेलवे की लॉन्ड्री शीघ्र हटवाने का आग्रह किया। सांसद महोदया ने रेलवे अधिकारियों से शीघ्र ही मीटिंग करके रेलवे की उक्त लॉन्ड्री की समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube