राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान में रचा इतिहास *नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग जीतकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया*
By Goapl Gupta ·
19 Jan 2026 ·
6 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान में रचा इतिहास
*नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग जीतकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया*
35 राज्यों के 15 हजार प्रतिभागियों के बीच राजस्थान का शानदार प्रदर्शन 16 में से 14 गतिविधियों में ए ग्रेड प्राप्त की
*झुंझुनू से 41सदस्यीय दल ने की सहभागिता*
झुंझुनू, 19 जनवरी, भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन दिनांक 09 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद छत्तीसगढ़ में किया गया ।
इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन में देश के 35 राज्यों एवं रेलवे मंडलों से करीब 15000 रोवर्स रेंजर्स में सहभागिता की।
इस जंबूरी में राजस्थान प्रदेश से 560 रोवर विभाग, 420 रेंजर विभाग सहित कुल 980 सदस्यों ने सहभागिता की।
जिसमें झुंझुनू जिले से आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय सूरजगढ़, कानोडिया कॉलेज मुकुंदगढ़, मोरारका कॉलेज झुंझुनू, पोद्दार कॉलेज नवलगढ़, मरुधर ओपन रोवर क्रू झुंझुनू, बाबा रामदेव ओपन रोवर क्रू नवलगढ़ के 24 रोवर्स,08 रेंजर्स एवं 04 लीडर्स रौनक वर्मा,कविराज, महेंद्र सैनी, संजू ने सहभागिता की तथा प्रहलाद राय जांगिड़, विक्रम सिंह, सौरव केडिया, जितेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय दल में सहयोग किया। सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
*एडवेंचर से लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों में राजस्थान का दबदबा*
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान एडवेंचर गतिविधियां, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, स्टेट स्काउट गेट, राज्य प्रदर्शनी, लोक नृत्य, एथेनिक शो, ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, कैंप क्राफ्ट, कैंप फायर, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, बैंड प्रदर्शन, बैकवुड्स मैंन कुकिंग, गाइड गेट सहित कुल 16 प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें राजस्थान प्रदेश ने 14 गतिविधियों में ए ग्रेड तथा दो गतिविधियों में बी ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग जीतकर राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान के प्रथम स्थान प्राप्त करने में झुंझुनू जिले के रोवर्स एवं रेंजर्स की विशिष्ट भूमिका रही
*जंबूरी में पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री*
जंबूरी में युवाओं को संबोधित करने हेतु छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्रीअरुण साव तथा शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव (अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़) ने युवाओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।
जंबूरी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राजस्थान के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य एवं राज्य सचिव डॉ.पीसी जैन तथा राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत, स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर बन्नालाल एवं सुयश लोढ़ा को नेशनल कमिश्नर शील्ड एवं फ्लैग प्रदान कर सम्मानित किया।
*विशिष्ट उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं*
सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एडीएम अजय कुमार आर्य, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील,जिला स्काउट अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, डीईओ सुशीला महला, एसीबीईओ सुनीता यादव, प्रधानाचार्य अशोक पूनिया, प्रहलाद राय जांगिड़, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिश्नर चिरंजी लाल शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जांगिड़, हजारीलाल बुडानिया, मान नगर स्काउट सचिव धर्मपाल सिंह, बुहाना सचिव प्रवीण कुमार,चिड़ावा सचिव महेंद्र सिंह, गुढ़ा गोड़जी सचिव मनोहर लाल रणवा, मुरली मनोहर चौबदार, कोषाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा, विजेता कुमारी, शिव प्रसाद वर्मा, इंद्राज भूरिया, राजेश हरिपुरा, हेतराम पायल, दिनेश बुगालिया, महेश कुमार लूना, नगेंद्र सेवदा, महेश योगी, जयप्रकाश चौधरी, रामा किशन सैनी, जेपी गुर्जर, प्रकाश चंद्र मीणा ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।
🙏 महेश कालावत सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं