ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना के निकट पाटन में राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया

By Goapl Gupta · 10 Jan 2026 · 17 views
*नीमकाथाना के निकट पाटन में राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया*****
राजकीय महाविद्यालय पाटन में नशा मुक्ति विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मदन लाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रोफेसर जी के सैनी रहे जो राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं।
प्रोफेसर सैनी ने अपने वीर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव को समझा करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक मानसिक पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है नशे के दुष्प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ अनुशासित और उद्देश्य पूर्ण जीवन अपनाने का हवन किया आवाहन किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के आचार्य डॉक्टर योगेश कुमार साबला जे ने नशे के वैज्ञानिक कारणों एवं उसके जैविक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशा किस तरह मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है तथा यह कैसे धीरे-धीरे व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर बना देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय को गंभीरता से बुना और नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में मंच संचालन छात्रा तस्लीम बानो एवं मोनिका यादव ने किया।
कार्यक्रम की समापन की औपचारिक घोषणा महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा की गई ।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय सहायक आचार्य ,श्रीमती किरण यादव ,सुश्री ज्योति शर्मा ,श्रीमती सरोज गुर्जर ,सुश्री रितु शर्मा ,डॉक्टर सीता मीणा,डॉक्टर, धर्मवीर कुमावत और डॉक्टर सुमैया मौजूद रहे, और कार्यक्रम को सफल बनाया।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube