ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : हकीम अंसारी*

By Goapl Gupta · 12 Jun 2026 · 15 views
*बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : हकीम अंसारी*
सुभाष तिवारी लखनऊ

पट्टी, प्रतापगढ़।
तरुण चेतना प्रतापगढ़ द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस के महत्व एवं इसके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और बाल श्रम उनके भविष्य को प्रभावित करता है।
इस अवसर पर तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने बाल श्रम निषेध पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बच्चों एवं समुदाय के लोगों को जागरूक करते हुए नारा दिया—
"बाल श्रम को दूर भगाएं,
हर बच्चे को स्कूल पहुंचाएं।"
तथा
"नन्हे हाथों में किताब हो,
बाल श्रम का न नाम हो।"
इसी क्रम में समाजसेवी शकुंतला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्थान विद्यालय में है, न कि मजदूरी के कार्यों में। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से समुदाय के लोगों को बाल श्रम रोकने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में लालसा, प्रियंका सोनी, अभय राज पटेल, नाजरीन, आरती देवी, संगीता सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube