ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

इग्नू परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

By Goapl Gupta · 12 Jun 2026 · 14 views
इग्नू परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

लक्ष्मणगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 टर्म एंड परीक्षाओं के तहत संचालित परीक्षा केंद्र 2312 श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ का इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के सहायक कुल सचिव डॉ पवन कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पहुंचकर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्रों का मिलान किया तथा परीक्षा संचालन की पारदर्शिता, अनुशासन और निष्पक्षता की जांच की। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, उपस्थिति प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube