ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन । बाल श्रम को रोकथाम में स्काउट गाइड अधिक से अधिक सहयोग करें - पुरोहित

By Goapl Gupta · 12 Jun 2026 · 5 views
बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन ।
बाल श्रम को रोकथाम में स्काउट गाइड अधिक से अधिक सहयोग करें - पुरोहित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के तत्वावधान में पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में ओम प्रकाश पुरोहित मुख्य वार्ताकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य, मंजू यादव प्रधानाचार्य, विमल सरोलिया रंजना शर्मा के आतिथ्य में आयोजित बाल श्रम निषेध दिवस संगोष्ठी में सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत बसंत कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर ने किया एवं बाल श्रम निषेध दिवस मनाने के पीछे की जो मनसा है इसके बारे में जानकारी प्रदान की ।ओम प्रकाश पुरोहित मुख्य वार्ताकार एवं रिटायर्ड अधिकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बाल श्रम से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की एवं बाल श्रम रोकने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान व विभिन्न कानून के बारे में बताया ताकि बाल श्रम को रोकने में मदद की जा सके, स्काउट गाइड सदस्य समाज में बाल श्रम को रोकने के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करें। प्रधानाचार्य मंजू यादव ने बच्चों को बाल श्रम निषेध के बारे में बताया एवं इससे पीड़ित बालकों को दूर करने हेतु प्रेरित किया। घर पर अभिभावकों का कार्य में हाथ बटाना बाल श्रम न मानते हुए घरेलू कार्य में हाथ बटाना जिम्मेदारी बताया। दिनेश पुरोहित ने सभी को बाल श्रम रोकने हेतु प्रेरित किया।सभी बच्चों को बाल श्रम निषेध हेतु बाल श्रमिकों को इससे छुटकारा दिलाने हेतु आह्वान किया। बाल श्रम को रोकने मे सहयोग करने हेतु शपथ ली । बाल श्रम रोकथाम के विभिन्न प्रकार के पोस्टर तैयार किये ।इस अवसर पर सीमा शर्मा व्याख्याता, महेश कुमार भालेदार, मन्नालाल सैनी आर्टिस्ट, कृष्णा नायक मेहंदी प्रशिक्षक,सहित स्काउट गाइड सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube