ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गुलशन कौशल भारतीय पत्रकार संघ भरतपुर के जिलाध्यक्ष नियुक्त

By Goapl Gupta · 31 May 2026 · 16 views
संजय चौहान रूपवास भरतपुर

गुलशन कौशल भारतीय पत्रकार संघ भरतपुर के जिलाध्यक्ष नियुक्त
गुलशन कौशल भारतीय पत्रकार संघ भरतपुर के जिलाध्यक्ष नियुक्त

रूपवास (भरतपुर) भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोंटा ने संगठन का विस्तार करते हुए रूपवास निवासी गुलशन कुमार कौशल को भारतीय पत्रकार संघ (ए.आई.जे.) भरतपुर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मनोनयन की घोषणा होते ही स्थानीय पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और साथी पत्रकारों ने गुलशन कुमार कौशल को साफा बांध, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपे गए भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वह जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा करने, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने और फील्ड में काम करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं व सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से हल करने की बात कही। सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न मंचों पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों का यह संघ अधिक मजबूत और प्रभावी बनकर उभरेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube