ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यौराना, पाटन में गंगा दशहरा एवं “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By Goapl Gupta · 25 May 2026 · 28 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न्यौराना, पाटन में गंगा दशहरा एवं “वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निर्मला देवी ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में जल बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपाय अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय में संचालित समाज सेवा शिविर के प्रभारी श्री पवन कुमार व्याख्याता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बन सकता है, इसलिए हमें अभी से जल बचाने के लिए जागरूक होना होगा। उन्होंने “जल है तो कल है” थीम को अपनाते हुए प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube