श्रीनथमल तोदी B.Ed कॉलेज के विद्यार्थियों की CTET में शानदार सफलता.
By Goapl Gupta ·
16 Apr 2026 ·
16 views
श्रीनथमल तोदी B.Ed कॉलेज के विद्यार्थियों की CTET में शानदार सफलता. हाल ही में घोषित केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा CTET का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जो सम्पूर्ण भारत में कुल 25.68% रहा,जिसमें लेवल द्वितीय का परीक्षा परिणाम मात्र 18.56%रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीनू शेखावत ने बताया कि इस घोषित परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय से वर्तमान में अध्यनरत पॉच विद्यार्थियों जिसमे बी.एड. प्रथम सेमेस्टर में अध्यनरत छात्रा हिमांशु कुमारी, सुमन कुमारी तथा बी.एड.चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत रेखा दईया,आस्था व सुलोचना कुमारी तथा पास आउट हुए सात विद्यार्थियों ने भी लेवल द्वितीय में सफलता प्राप्त की है ।महाविद्यालय में B.ED. पाठ्यक्रम के साथ ही प्रथम , द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं REET,CTET जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसी कारण महाविद्यालय से कई विद्यार्थी लगातार सरकारी सेवाओं में चयनित होते रहे हैं।