ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जुरहरा व्यापार मंडल ने डीग जिला पुलिस अधीक्षक श्रीशरण गोपीनाथ कांबले का किया सम्मान

By Goapl Gupta · 10 Apr 2026 · 65 views
जुरहरा व्यापार मंडल ने डीग जिला पुलिस अधीक्षक श्रीशरण गोपीनाथ कांबले का किया सम्मान

जुरहरा के बहुचर्चित ज्वेलरी चोरी कांड का 40 महीने बाद किया खुलासा

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: जुरहरा क़स्बे में करीब 40 महीने पहले ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने पर शुक्रवार को जुरहरा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय डीग पहुंचकर एसपी श्रीशरण गोपीनाथ कांबले का स्वागत व सम्मान करते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने पर उनका आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जुरहरा कस्बे में हुई उक्त चोरी की घटना का गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक श्रीशरण गोपीनाथ कांबले द्वारा घटना के 40 माह बाद खुलासा किया गया है जबकि क्षेत्र के लोगों ने उक्त चोरी की वारदात के ख़ुलासा होने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन एसपी श्रीशरण गोपीनाथ कांबले के निर्देशन में जुरहरा थाने पर पदस्थ आरपीएस अधिकारी नरेश कुमार चनेजा व उनकी टीम ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सात किलोग्राम चांदी को भी बरामद किया है। जुरहरा व्यापार संघ ने जहां गुरुवार को आरपीएस अधिकारी नरेश कुमार चनेजा व उनकी टीम का सम्मान किया वहीं शुक्रवार को एसपी डीग का सम्मान किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सर्राफा व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन के साथ व्यापार मंडल के राजीव अग्रवाल, सोनू भगत जी, सुभाष गौड, गजेंद्र जाट, राकेश जैन, किराना संघ अध्यक्ष व भामाशाह पूरन सैनी व अजय शर्मा मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube