ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वंयसेविकाओ खुशी शर्मा व पायल सैनी का माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 हेतु फाइनल चयन हुआ

By Goapl Gupta · 10 Apr 2026 · 10 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वंयसेविकाओ खुशी शर्मा व पायल सैनी का माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 हेतु फाइनल चयन हुआ है। चयनित स्वंयसेविकाओ को 13 अप्रैल को RIC,जयपुर में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सहभागिता निभाने का अवसर प्राप्त होगा।
दोनों स्वंयसेविकाओ को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,सचिव श्री आशकरण शर्मा,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत,कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनन्द शर्मा, श्री घनश्याम वर्मा तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने बधाई देते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बढते बौद्धिक स्तर पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube