जंवाई बांध का नाम अब सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन होगा*
By Goapl Gupta ·
09 Apr 2026 ·
24 views
*जंवाई बांध का नाम अब सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन होगा*
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के जवाई बांध स्टेशन का नाम परिवर्तित कर अब सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नाम को परिवर्तित कर अब सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन किया जा रहा है।