ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 29 views
*ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त रेल यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर व अजमेर-रांची-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.04.26 से 04.06.26 तक (09 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरूवार को 02.30 बजे रवाना होकर षनिवार को 13.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.04.26 से 07.06.26 तक (09 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 22.05 बजे रवाना होकर बुधवार को 08.30 बजे कोयम्बटूर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तिरूप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेटटै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा,
यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद,
बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव,
नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 09619, अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 से
10.07.26 तक (13 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 01.25 बजे आगमन व 01.35 बजे प्रस्थान कर रविवार को 07.30 बजे रांची पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09620, रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 से 12.07.26 तक (13 ट्रिप) रांची से प्रत्येक रविवार को 10.50 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 15.55 बजे आगमन व 16.05 बजे प्रस्थान कर 18.35 बजे अजमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबडा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाडा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, गढवा रोड, बरवाडीह, टोरी व लोहरदगा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube