ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सरकार में पंचायती राज ग्रामिण विकास, आपदा प्रबन्धन राहत

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 22 views
सरकार में पंचायती राज ग्रामिण विकास, आपदा प्रबन्धन राहत

राजस्थान उदयपुर विवेक अग्रवाल। उदयपुर स्थित ऐसेन्ट करियर पॉइन्ट कोचिंग संस्थान में पंचायती राज ग्रामिण विकास, आपदा प्रबन्धन राहत एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मन्त्री औटाराम देवासी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई और तैयारी के बारे में जानकारी ली। मन्त्री जी ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन टीम से बातचीत करते हुए उन्होंने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। दौरे के दौरान मन्त्री ने विभिन्न कक्षाओं का निरिक्षण किया और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मन्त्री ने ऐसेन्ट द्वारा किये जा रहे शिक्षा के स्तर की सराहना की और ऐसेन्ट के निदेशक मनोज बिसारती से बात करते हुए कहा कि उदयपुर में ऐसेन्ट कोचिंग विद्यार्थियों की शिक्षा के लिये पिछले 27 वर्षों से निरन्तर अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने शिक्षकों से भी बातचीत कर आधुनिक शिक्षा पद्धतियों और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर कुछ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अन्त में संस्था मेनेजर मंगलाराम देवासी ने मन्त्री जी का आभार व्यक्त किया और आगे विद्यार्थियों की निरन्तर प्रगति के लिये आश्वासन दिया।
इसी के साथ ही वे जीवन रतन मॉर्डन स्कूल के सीबीएसई शाखा का भी अवलोकन करने पधारे। मन्त्री जी ने जेआरएमएस के निदेशक बी.आर. देवासी को सी.बीएसई की मान्यता मिलने पर बधाई दी और निरन्तर शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने के लिये उनकी सराहना की। मन्त्री जी वहां पर निदेशक बी.आर. देवासी, चेयरमेन मंगलाराम देवासी व प्रिन्सीपल प्रियंका शर्मा, भरत देवासी, समाराम देवासी, कलाराम देवासी, जौधाराम देवासी व समस्त स्टॉफ से मुलाकात की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube