ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, जमीन पर बिछी ओलों की चादर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 41 views
- राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि,

जमीन पर बिछी ओलों की चादर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी


जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं सीकर, नागौर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर में तेज आंधी चली, जिससे आसमान में धूल का गुबार छा गया। जयपुर में दिनभर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है जयपुर ग्रामीण बोराज के चंद्रभानपुर का छवि ,युवराज ने बताया एकदम से मौसम ने करवट ली तेज हवाएं बारिश ,ओलावृति जारी हो गई जिससे नुकसान होने का खतरा किसानों पर मंडरा रहा है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube