ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अग्रवाल महासभा फाउंडेशन का प्रदेश मीडिया प्रभारी हुए नियुक्त:पत्रकार अमित अग्रवाल*

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 256 views
*अग्रवाल महासभा फाउंडेशन का प्रदेश मीडिया प्रभारी हुए नियुक्त:पत्रकार अमित अग्रवाल*
नीमकाथाना। क्षेत्र श्रीगंगानगर के अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल महासभा फाउंडेशन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पत्रकार अमित कुमार अग्रवाल को राजस्थान का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह घोषणा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर अग्रवाल ने की।
नीमकाथाना निवासी एवं सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में सक्रिय अमित कुमार अग्रवाल को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित के मुद्दों पर सतत कार्य और मीडिया क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की नीतियों और गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तथा समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।
नियुक्ति के बाद अमित कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक जिले तक संगठन की विचारधारा पहुंचाना और अग्रवाल समाज की एकता व गौरव को सुदृढ़ करना होगा।
इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रिय कार्यशैली से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और समाज के मुद्दों को प्रभावी मंच प्राप्त होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube