ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

संगीत वाद्य क्लेरियोनेट, ट्रंपेट ,सैक्सोफोन की पांच दिवसीय निशुल्क कार्यशाला 6 अप्रैल से

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 57 views
संगीत वाद्य क्लेरियोनेट, ट्रंपेट ,सैक्सोफोन की पांच दिवसीय निशुल्क कार्यशाला 6 अप्रैल से

उदयपुर। गुलाब बाग रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 6 अप्रैल सोमवार से संगीत वाद्य क्लेरियोनेट ट्रंपेट और सैक्सोफोन की पांच दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का आयोजन शाम 5:00 बजे से 7:00 तक किया जाएगा। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में हरियाणा रोहतक के मूल निवासी और ब्रास बैंड के 26 वर्षों के अनुभवी कलाकार बिरेंद्र कुमार प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस कार्यशाला हेतु निशुल्क पंजीकरण 4 अप्रैल से संस्थान परिसर में शाम 4:00 से रात्रि 8 बजे तक किए जाएंगे। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ब्लो , फिंगर मूवमेंट, और स्केल के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगीत का संपूर्ण ज्ञान वेस्टर्न पद्धति पर आधारित रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर
98291 43384 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube