ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सीकर नीमकाथाना एसीबी की बड़ी कार्रवाई** सीकर - नीमकाथाना में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सीकर की टीम ने नीम का थाना कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रणधीर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

By Goapl Gupta · 02 Apr 2026 · 34 views
*सीकर नीमकाथाना एसीबी की बड़ी कार्रवाई**
सीकर - नीमकाथाना में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सीकर की टीम ने नीम का थाना कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रणधीर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कृषि उपज मंडी नीमकाथाना सचिव रणधीर सिंह मंडी में अनाज बेचने के लिए परिवादी से ₹80,000 की मांग की थी।
परिवादी ने चार दुकानों के लिए आवेदन कर रखा था।
जिसकी शिकायत परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय सीकर में की। सीकर की एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। और सत्यापन सही पाए जाने पर आज दिनांक 2.4.2026 को 40000 रुपए की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी की इस कार्यवाही से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर विजय कुमार ने कहा कि परिवादी की शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्यवाही संपन्न की गई । और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अनिल कयाल के निर्देशन में यह कार्यवाही संपन्न हुई।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube