ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्राम पंचायत नांगल पुरोहितान में विकास सामग्री के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 27 views
ग्राम पंचायत नांगल पुरोहितान में विकास सामग्री के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

चौमूं। ग्राम पंचायत नांगल पुरोहितान के रामल्ल्यावाला गांव में विकास कार्यों के लिए निर्धारित निर्माण सामग्री के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि जयपाल पासवान पर पंचायत क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सीमेंट का निजी निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रामल्ल्यावाला स्थित उनके निजी आवास पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करीब 50 कट्टे सीमेंट पाए गए, जिन पर “Not For Sale” अंकित था। इसको लेकर ग्रामीणों में संदेह और आक्रोश दोनों गहरा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले लगभग एक माह से उक्त आवास पर निर्माण कार्य जारी है, जिसमें पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला गंभीर अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी की ओर संकेत करता है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सीमेंट सरकारी उपक्रमों एवं विकास कार्यों में उपयोग हेतु निर्धारित बताई जा रही है। वहीं प्रशासक प्रतिनिधि के निर्माणाधीन मकान के सामने इन कट्टों के देखे जाने की बात भी सामने आई है, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पंचायत विकास कार्यों की सामग्री का इस प्रकार निजी निर्माण में उपयोग हुआ है तो यह गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला है, जिसकी विस्तृत जांच आवश्यक है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मामले को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि जयपाल परसवाल ने बताया कि मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं वह निराधार है मैं सुबह से घर नहीं था मेरे घर के घर पर सीमेंट कौन डाल गया मुझे पता नहीं है
मामले को लेकर पंचायत समिति जालसू प्रधान हरदेव यादव ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube