ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फहराया परचम

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 21 views
12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने फहराया परचम
पीएम श्री जमुना देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी मोड़, नीमकाथाना की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता ने बताया कि 12वीं बोर्ड की कलां सकांय परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। 34 बालिकाओं में से 14 बालिकाएं प्रोत्साहन योजना में चयनित हुई है। विद्यालय की छात्रा खुशबु कुमावत पुत्री श्री जमनलाल कुमावत ने 94.80% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं दिव्या मीणा पुत्री सतपाल सिंह मीणा ने 93.60% व खुशी वर्मा पुत्री श्री राजवीर पालीवाल ने 93.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया एवं हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए साधुवाद दिया एवं उत्साहवर्धन किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube