ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रुदावल जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी, डंडा, एक की मौत, 9 घायल

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 58 views
संजय चौहान रुदावल भरतपुर

रुदावल
जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी, डंडा, एक की मौत, 9 घायल


रुदावल 29 मार्च । रुदावल थाना क्षेत्र के गांव सिंघाडा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगडा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से चले लाठी, डंडा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। घायलों को बयाना के उप जिला चिकत्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जानकारी के अनुसार जमीन पर नींव खोदने को लेकर मृतक कमल सिंह एवं घनश्याम के पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें पथराव एवं लाठी, डंडा चलने से दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को बयाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां कमलसिंह (65) पुत्र हटीला जाटव को मृत घोषित कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के सुमित, कुंवर, उत्तम, तिम्मन, तारावती, राधा, घनश्याम, किरन देई और कुमारी बाई घायल हुए हैं। घायलों का बयाना चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube