ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कब बुलबुल बालकों का सर्वांगीण विकास — लाटा*

By Goapl Gupta · 29 Mar 2026 · 13 views
*कब बुलबुल बालकों का सर्वांगीण विकास — लाटा*
कोलीड़ा :- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में खेल स्टेडियम कोलीड़ा में स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सानिध्य में कब बुलबुल उत्सव आयोजन द्वितीय दिवस पर श्री बसंत कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । कब बुलबुल संभागीयों की गतिविधियों , खेलो की प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया । प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कब बुलबुल को मेडल पहनाकर सम्मान किया गया । उत्सव में 208 कब बुलबुल ने भाग ले रहे है। सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास, चरित्रवान बनाने का स्काउट गाइड व कब बुलबुल संगठन सर्वोपरि संगठन है । उत्सव गतिविधियों के आयोजन में स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा सचिव महेश कुमार सहायक,सहायक सचिव अलिताब धोबी, आदिल खान, मोहम्मद फरहान , इमरान, विनोद पाटोदिया, सीता देवी, बसंत कुमार शर्मा, दीपक मील, रामपाल सिंह ने लगातार शिविर में कार्यभार संभालते हुए सेवाएं प्रदान कर रहे हैं आज महेश कुमार जाखड़ एवं बनवारी लाल शर्मा वरिष्ठ स्काउटरों ने उत्सव कार्यक्रमों एवं शिविर गतिविधियों के आयोजन का औचक निरीक्षण कर बालकों का मार्गदर्शन किया । तथा महेश जी जाखड़ एवं स्टाफ द्वारा बालकों के उत्साहवर्धन हेतु सहयोग प्रदान किया गया । सहायक सचिव अलिताब धोबी के निर्देशन में कब बुलबुल संभागीयों द्वारा स्थानीय परिसर से पोलीथीन एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया । एवं शपथ लेकर प्लास्टिक उनमोल का संदेश दिया। ग्रामीणजनों ग्रुप लीडर्स व स्थानीय विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा कब बुलबुल कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube