ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

खूड़ी बड़ी में जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करे -बाबूलाल गुर्जर

By Goapl Gupta · 28 Mar 2026 · 163 views
खूड़ी बड़ी में जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करे -बाबूलाल गुर्जर

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय, सीकर के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन 28 से 30 मार्च, 2026 तक राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय, खुडी के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन बाबूलाल गुर्जर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा एवं अध्यक्ष जिला स्काउट गाइड सीकर ने किया इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का गहन प्रशिक्षण सभी स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्य प्राप्त करें और जीवन को पर्यावरण मय बनाएं जिसमें शिविर संचालक गणेश प्रसाद गुर्जर ने बताया कि शिविर में 50 इको क्लब सदस्य एवं स्काउट गाइड सदस्य भाग ले रहे हैं कार्यक्रम के तहत आज जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर का शुभारंभ किया गया एवं इस अवसर पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के 17 प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मनेद्र कुमार देवा द्वारा स्काउट सदस्यों को निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। मोनिका जांगिड़ द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। रामप्रसाद भास्कर द्वारा सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के प्रोजेक्ट में गरीबी की समाप्ति, भुखमरी, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वास्थ्य, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महेंद्र कुमार पारीक द्वारा आर्थिक विकास, उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा का विकास, असमानता की कमी को दूर करने संबंधी जानकारी, टिकाऊ शहर और सामुदायिक विकास, जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन की आवश्यकताओं पर जोर दिया गया। प्रियंका शर्मा द्वारा प्रकृति के प्रमुख घटक पेड़ पौधे, पर्वत श्रृंखला, रेगिस्तान, जन जीवन, जल, महासागर, खनिज संपदा की जानकारी दी गई। सी ओ स्काउट बसंत कुमार लाटा द्वारा शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी गई तथा तीन दिवसीय शिविर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मेहुल जाड़ीवाल द्वारा जल, वायु, ध्वनि, मर्दा पर्यावरण प्रदूषण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube